Breaking NewsCrimeSonipat

सोनीपत में महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने 2 बच्चों की गला दबाकर कर दी हत्या

सोनीपत :- हरियाणा के सोनीपत में महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर 2 बच्चों की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उनके शव को उत्तर प्रदेश के खेतों में फेंक दिया। 2 दिन पहले महिला ने बच्चों के अपहरण की झूठी कहानी बनाई और सिविल लाइन पुलिस को शिकायत दी।

    पुलिस को जांच में गड़बड़ लगी तो सख्ती से पूछताछ की गई। इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हो गया। पुलिस महिला के प्रेमी से पूछताछ करने पहुंची तो वह छत से कूदकर भागने की कोशिश करता हुआ घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

महिला ने पूछताछ में कबूल किया कि उसने बच्चों को सिर्फ इसलिए मारा, क्योंकि वह अपने तलाकशुदा पति को उनकी कस्टडी नहीं देना चाहती थी।

स्कूल के बाद अपहरण की कहानी बनाई
सोनीपत के आदर्श नगर की गली नंबर 5 में रहने वाली रुबी का 7 साल पहले अपने पति राहुल से तलाक हो गया था। वह अब अपने बेटे वंश (10) व यश (7) के साथ रहती थी। दोनों बच्चे मसद मोहल्ला के राजकीय स्कूल में पढ़ रहे थे। रुबी ने सिविल लाइन थाना सोनीपत पुलिस को बताया कि 21 फरवरी को उसने अपने दोनों बेटों वंश व यश को मुखी अस्पताल के पास राजकीय स्कूल में छोड़ा था।

इसके बाद वह अपने काम पर चली गई। दोनों बच्चे स्कूल से छुट्‌टी के बाद अपने आप ही घर आ जाते थे। वह 21 फरवरी को काम से घर लौटी तो उसके दोनों बच्चे घर पर नहीं मिले। स्कूल में मैडम के पास फोन किया तो मैडम ने कहा कि वे तो स्कूल से छुट्टी होने के बाद यहां से जा चुके हैं। हमने उन्हें स्कूल की छुट्टी के बाद नही देखा। उसने सभी रिश्तेदारियों मे भी पता किया, लेकिन उनके बारे मे कुछ पता नही चला।

रुबी ने बताया कि उसे शक है कि किसी ने उसके बच्चों का अपहरण किया है। पुलिस ने रुबी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धारा 365 के तहत केस दर्ज किया था।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

पुलिस छानबीन में आया प्रेमी का नाम
पुलिस ने रुबी के बारे में जानकारी जुटाई तो सामने आया कि उसका नितिन नाम के युवक के साथ प्रेम प्रसंग है। इसके बाद पुलिस ने दोनों की कॉल डिटेल खंगाली और अन्य जानकारी भी जुटाई। पुलिस ने दोनों बच्चों के संदिग्ध हालात में लापता होने के बाद छानबीन शुरू की। सोनीपत एंटी गैंगस्टर यूनिट क्राइम ब्रांच सेक्टर-7 की टीम ने महिला रुबी व उसके प्रेमी से सख्ती से पूछताछ की तो पूरा मामला खुल गया।

दोनों ने मासूम यश व वंश की हत्या कर दी और शवों को उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में गोरीपुर गांव के गन्ने के खेतों में फेंक दिया था। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर दोनों बच्चों के शवों को बरामद कर लिया है। पुलिस मामले में अब आगे की कार्रवाई कर रही है।

पति को बच्चे नहीं देना चाहती थी रुबी
पुलिस को पता चला है कि रुबी अपने पति व उसके घर वालों से नफरत करती थी। रुबी का पति राहुल दोनों बच्चों को लेने के लिए प्रयास कर रहा था, लेकिन रुबी उसे बच्चों को देने को तैयार नहीं थी। ऊपर से वह युवक नितिन के प्रेम में फंस गई थी। उसने निर्णय किया कि बच्चे किसी भी सूरत में पति राहुल को नहीं देगी। महिला रुबी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर फिल्मी स्टोरी के तहत दोनों बच्चों की हत्या की साजिश रची।

पुलिस के अनुसार, दोनों बच्चों यश और वंश को पहले उत्तर प्रदेश के खेतों में ले जाया गया। वहां बारी बारी से आरोपी प्रेमी से मिलकर गन्ने के खेतों में बच्चों की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शवों को जंगल के पास खेतों में फेंक दिया गया। इसके बाद बच्चों के अपहरण की शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस को दी।

2012 में हुई थी शादी
रुबी के पति राहुल ने बताया कि अपने प्रेमी के साथ शादी करने के लिए उसके दोनों बेटों की हत्या की गई है। पति ने बताया कि स्कूल से पढ़ने के दौरान उठाकर उन्हें बागपत ले जाया गया। उसकी 2012 में रुबी के साथ शादी हुई थी। इसके बाद तलाक हो गया। दोनों बच्चे अपनी मां के साथ थे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button