Breaking NewsEducationGohanaSocial
बी. पी. एस. की वार्षिक एलुमनी मीट 24 को होगी
गोहाना :-22 फरवरी महिला विश्वविद्यालय की एलुमनी एसोसिएशन तथा शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 24 फरवरी को वार्षिक एलुमनी मीट-2024 का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम निदेशक एवं शिक्षा विभाग की अध्यक्ष डॉ. अनु बल्हारा ने बताया कि महिला विश्वविद्यालय की वी. सी. प्रो. सुदेश इस कार्यक्रम की मुख्यातिथि होंगी। यह कार्यक्रम शैक्षणिक खंड 1 के बहुउद्देशीय हॉल में आयोजित किया जाएगा। वार्षिक एलुमनी मीट 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन 24 फरवरी को सुबह 8 बजे से प्रारंभ होगा।
इससे पहले सुबह 7 बजे महान शिक्षाविद भगत फूल सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में विश्वविद्यालय की यज्ञशाला में हवन किया जाएगा।



