जे.सी. आई. गोहाना स्टार ने रक्तदान शिविर के लिए सदस्यों को सौंपी जिम्मेदारीयां
गोहाना :-22 फरवरी: जे. सी. आई. गोहाना स्टार शुक्रवार को पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र में स्थित अमर शहीद मदन लाल धींगड़ा पार्क में रक्तदान शिविर लगाएगा। इस रक्तदान शिविर की तैयारी के लिए गुरुवार को संगठन के कार्यालय में बैठक हुई जिसमें विभिन्न सदस्यों की शिविर के लिए अलग-अलग ड्यूटी लगाई गई।
जे. सी. आई. – गोहाना स्टार की प्राथमिकता रक्तदान शिविर लगाना है। यह सामाजिक संगठन समय-समय पर रक्तदान शिविर लगाता रहता है। पार्क में प्रस्तावित रक्तदान शिविर के लिए तैयारी बैठक की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष रवि बत्रा ने की। रक्तदान शिविर प्रात: 10 बजे प्रारंभ होगा और दोपहरबाद 2 बजे तक जारी रहेगा।
शिविर के परियोजना निदेशक रिंक चावला और विजय बत्रा बनाए गए हैं। तैयारी बैठक में पंकज कटारिया, मनोज सरदाना, जितेंद्र वर्मा, शंटी बावा, पवन राजपाल, रजत मक्कड़, सुनील राजपाल, मोहित मेहता, राजन मल्होत्रा, विनोद शर्मा, धर्मेंद्र वसूजा, सुशील मेहता, विशाल गोयल, मुकेश देवगन, लकी ठकराल आदि पहुंचे।



