राज्य सभा सांसद रामचन्द्र जांगड़ा होंगे अखिल भारतीय किन्नर महासम्मेलन के मुख्य अतिथि
गोहाना :- 22 फरवरी: राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा अखिल भारतीय किन्नर महासम्मेलन के मुख्य अतिथि होंगे | जो 24 फरवरी को गोहाना में प्रारंभ होगा तथा 4 फरवरी तक पूरे 12 दिन चलेगा। यह जानकारी गुरुवार को किन्नर समाज की अध्यक्ष महंत स्वीटी ने दी।
महंत स्वीटी के अनुसार अखिल भारतीय किन्नर महासम्मेलन में न केवल पूरे देश अपितु दूसरे देशों के किन्नर भी पहुंचेंगे। यह महासम्मेलन सोनीपत रोड के आशीर्वाद गार्डन में होगा। शुभारंभ 24 फरवरी को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होने वाले यज्ञ से होगा।
अध्यक्ष ने बताया कि मुख्य अतिथि रामचंद्र जांगड़ा 26 फरवरी को आएंगे। उस दिन चाक पूजन का कार्यक्रम होगा। 29 फरवरी को किन्नर गोहाना में शोभायात्रा निकालेंगे। इस शोभायात्रा का पुरानी सब्जी मंडी स्थित सनातन धर्म मंदिर शिवाला मस्तनाथ समेत विभिन्न स्थानों पर स्वागत होगा।
महंत स्वीटी के अनुसार अतिथि किन्नरों को सम्मेलन के अंतिम दिन 4 फरवरी को विदाई दी जाएगी।



