गोहाना के राजेंद्र प्रसाद गिलोरिया के नेत्र हुए अमर, बने 998वें नेत्रदाता
गोहाना :-21 फरवरी : रक्तदान-नेत्रदान-देहदान के लिए समर्पित संस्था आहुति बुधवार को 998वां नेत्रदान राजेंद्र प्रसाद गिलोरिया (73) पुत्र स्व. देई राम का करवाया। उनके नेत्र ग्रहण करने के लिए दरियागंज, दिल्ली स्थित श्रॉफ आई बैंक की टीम पहुंची। मृतक से पहले उनके जीजा के नेत्र भी अमर हो चुके हैं।
राजेंद्र प्रसाद गिलोरिया लंबे समय से अस्वस्थ थे। उन्होंने सुबह 10:45 बजे आखिरी सांस ली। दाह संस्कार का समय सायं के 5 बजे का था । दिवंगत के बेटे-बहू विकास और गीत, बेटी-दामाद मंजू और प्रवीण, शीतल और राजेंद्र तथा रूचिका और विनोद के साथ भाई – हनुमान प्रसाद, रामधन, रामभज, संजय, मुकेश और जोगेंद्र ने आहुति से आग्रह किया कि मृतक की नेत्रदान की अंतिम इच्छा अवश्य और समय पर पूरी की जाए। श्रॉफ आई बैंक से टेक्नीशियन देवेंद्र सिंह और असिस्टेंट मनोज कुमार की टीम पहुंची।
आहुति की टीम में सुरेन्दर विश्वास, सन्नी निरंकारी और बंटी हंस पर आधारित थी। स्व.राजेंद्र प्रसाद गिलोरिया के भांजे दीपक राठौर स्वयं आहुति के निदेशक हैं। दीपक राठौर इससे पहले अपने पिता ओम प्रकाश राठौर के निधन पर उनका भी नेत्रदान करवा चुके हैं।



