Breaking NewsCrimeGohana

गोहाना के गामड़ी गांव के एक मैरिज पैलेस से बाइक चोरी, वारदात सी.सी.टी.वी. में हुई कैद

 

गोहाना :-21 फरवरी : गोहाना-खानपुर कलां मार्ग पर स्थित गांव गामड़ी के एक मैरिज पैलेस से एक वेटर की बाइक चोरी हो गई। बाइक को चुराने की वारदात मैरिज पैलेस में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में दो चोर बाइक को चुरा कर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया। मोहित पुत्र रामफल गांव मुंडलाना का रहने वाला है। उसी के गाँव का अमन पुत्र बालकिशन गामड़ी गांव के रणबीर गार्डन में वेटर है। मोहित का कहना है कि 19 फरवरी को अमन उसकी बाइक को मैरिज पैलेस में ले कर गया था। उसने बाइक को पैलेस की पार्किंग में खड़ा किया। उसने बाइक को लॉक लगाया। बाइक के मालिक का कहना है कि अमन अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद जब 20 फरवरी को तड़के एक बजे पार्किंग में वापस पहुंचा, वहां बाइक नहीं थी ।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button