Breaking NewsCrimeGohana

गोहाना के सिकंदरपुर माजरा गांव में एक ग्रामीण को कहासुनी की रंजिश में घर में बुला कर डण्डे से पीटा

गोहाना :-21 फरवरी : गोहाना सदर थाने के सिकंदरपुर माजरा गांव में एक ग्रामीण को घर में बुला कर पीटा गया। आरोपी ने कहासुनी की रंजिश में पीड़ित को अपने ही घर में डंडे से पीटा। ग्रामीण को शहर के नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया। वहां से उसे महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में रेफर कर दिया गया। पुलिस ने नामजद आरोपी पर केस दर्ज कर लिया।

महिपाल पुत्र स्व. सुरेंद्र सिकंदरपुर माजरा गांव का रहने वाला है। उसका कहना है कि वह रात के 8:30 बजे अपने ताऊ बलवंत सिंह के बेटे रवि के साथ खड़ा था। वे दोनों नरेंद्र पुत्र भाना राम के घर के आगे खड़े थे। तभी नरेंद्र ने उसे आवाज दे कर अपने घर में बुला लिया। तब रवि वहां से अपने घर चला गया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

महिपाल का आरोप है कि जब वह नरेंद्र के घर में गया, तब आरोपी ने पुरानी कहासुनी की रंजिश का हवाला दिया तथा उसे डंडे से बुरी तरह से पीटना शुरू कर  दिया। उसने जैसे-तैसे शोर मचाते हुए वहां से भाग कर अपनी जान बचाई।

परिजन महिपाल को उपचार के लिए गोहाना के नागरिक अस्पताल में लाए। वहां से उसे महिला मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया। पुलिस ने नामजद आरोपी पर केस दर्ज कर लिया।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button