Breaking NewsCrimeGohana

हवलदार हत्याकांड के दूसरे आरोपी को गोहाना पुलिस की क्राइम यूनिट ने किया गिरफ्तार

गोहाना :-20 फरवरी : क्राइम यूनिट गोहाना की पुलिस ने गोली मारकर हरियाणा पुलिस के हवलदार की हत्या की घटना में दूसरे आरोपी रोहतक में बड़ा बाजार के अनमोल को गिरफ्तार किया। मंगलवार को उसे कोर्ट के आदेश पर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। मोहाना थाना के हवलदार और रोहतक के गांव जसिया के रहने वाले प्रमोद की 12 फरवरी की रात को गोहाना में गांव रुखी के पास गोली मारकर हत्या कर दी थी। 14 फरवरी को हवलदार की हत्या की घटना में एस.टी.एफ. रोहतक टीम ने आरोपी झज्जर में गांव खंगाई के संदीप को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। अब पुलिस की टीम ने दूसरे आरोपी रोहतक में बड़ा बाजार के अनमोल को गिरफ्तार किया। आरोपी को कोर्ट के आदेश पर दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। पुलिस तीसरे आरोपी की भी तलाश कर रही है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button