Breaking NewsCrimeSonipat

सोनीपत में साइबर ठगों ने महिला को शेयर बाजार में 500% रिकवरी का लालच देकर हड़पे 7 लाख रुपए

सोनीपत :-सोनीपत में साइबर ठगों ने धोखाधड़ी से एक महिला से 7 लाख 10 हजार रुपए हड़प लिए। उसे शेयर बाजार में निवेश के नाम पर बरगलाया गया था। झांसा दिया गया कि 3 महीने में ही उसकी राशि 500 प्रतिशत बढ़ जाएगी। थाना साइबर क्राइम पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

कुंडली क्षेत्र अंसल सनसाइन सिटी में रहने वाली प्रीति गोयल ने पुलिस को बताया कि उसके साथ नेट बैंकिंग और UPI के जरिए साइबर धोखाधड़ी हुई। वह एक फेसबुक ग्रुप में शामिल हुई थी। इस ग्रुप से जुड़े लोगों ने उसको शेयर बाजार में कुछ संस्थागत खाते के माध्यम से निवेश के कुछ अवसरों के बारे में जानकारी दी। कंपनी का नाम LRO LTD है और वेबसाइट का लिंक www.ind.mmmgg.com है।

महिला ने बताया कि माया शर्मा नाम कर एक महिला ने उससे वॉट्सऐप पर संपर्क किया। उसने यह कहकर बरगलाया कि वे जो भी रुपए निवेश करेगी, पैसा 3 महीने में 500% बढ़ जाएगा। उसके बाद उसने पहले चार ट्रांजेक्शन में 2 लाख रुपए दे दिए। दूसरी तरफ से विश्वास जीतने के लिए उसे 10 हजार रुपए भी भेजे गए।

c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

महिला ने बताया कि उसने उसे एक लिंक भी भेजा। जिस पर वह अपनी निवेशित राशि को देख सकती थी। निवेश पोर्टल का लिंक app.mmmgg.com दिया गया था। इसके बाद वह एक खाते का विवरण देते हुए यूपीआई और नेट बैंकिंग के माध्यम से पैसे ट्रांसफर करने के लिए कहती है। उसने उनकी बातों में आकर कुल मिलाकर 11 बारे में कुल 7 लाख 10 हजार रुपए उनके बताए खातों में ट्रांसफर कर दिए। यह राशि 10 जनवरी से 16 फरवरी तक की अवधि में ट्रांसफर की गई।

उसे बताया गया कि महिंद्रा इंटरप्राइजेज, आई एन कॉटेक्स, रेक्स इंटरप्राइजेज, परमहंश इंटरप्राइजेज, ताविया रविभाई जेसिंगभाई, प्रिंस टेक्सटाइल, रहीश थोक, लाइफलाइन मत्स्य पालन के नाम पर ये रुपए लिए गए हैं। 16 फरवरी को उसे पता चला कि उसकी निवेशित राशि 32 लाख 79 हजार 340 रुपए हो गई है। उसने इसके बाद इस राशि को निकालने के बारे में पूछा।

इस पर उसे बताया गया कि पहले लाभ का 20% जो कि 5 लाख 13 हजार 898 रुपए है, दूसरे बैंक खाते में जमा करा दें। इसके बाद उसे एहसास हुआ कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। दिया गया खाता और संदर्भ लिंक नकली है। अज्ञात ठगों ने जालसाजी की है। थाना बहालगढ़ पुलिस ने उसकी शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471, 120B के तहत केस दर्ज किया है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button