Breaking NewsGohanaSocial

गोहाना में हरियाणा पी.डब्ल्यू.डी. मैकेनिकल वर्कर यूनियन की भवन एवं सड़क शाखा ने मांगें माने जाने तक धरना जारी रखने का किया ऐलान

एस.डी.ई. से बातचीत में नहीं बन सकी सहमति

गोहाना :-19 फरवरी हरियाणा कर्मचारी महासंघ से सम्बद्ध हरियाणा पी.डब्ल्यू.डी. मैकेनिकल वर्कर यूनियन की भवन एवं सड़क शाखा के प्रतिनिधिमंडल ने एस.डी.ई. से सोमवार को बातचीत की। लेकिन इस बातचीत में यूनियन की मांगों को ले कर कोई सहमति नहीं बन सकी। इस पर यूनियन ने ऐलान कर दिया कि कर्मचारी अपना धरना तब तक बेमियादी जारी रखेंगे जब तक उनकी मांगों को मान नहीं लिया जाएगा।

यूनियन के इकाई अध्यक्ष मनोज कुमार के अनुसार एस.डी.ई. ने अपने चहेते फील्ड कर्मचारियों को अनुचित रूप से कार्यालय में बैठा रखा है। फील्ड के सब कर्मचारियों की ड्यूटी फील्ड में ही होनी चाहिए। इसी तरह से सरकारी ट्रक का खत्म हो चुका बीमा नहीं करवाया जा रहा है। इसी तरह से कर्मचारी पी.डब्ल्यू.डी. स्टोर को भरथ से ऊंचा उठवाना चाहते हैं तथा उसमें पानी के प्रबंध की मांग कर रहे हैं।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

कार्यालय में कर्मचारियों से गलत व्यवहार होने का आरोप है। इस पर यूनियन के इकाई यूनियन धर्मेंद्र कुमार की अध्यक्षता में कार्यालय में धरना प्रारंभ कर दिया गया। धरने का संचालन इकाई संगठन सचिव सुशील भारद्वाज ने किया। यूनियन के जिस प्रतिनिधिमंडल ने एस.डी.ई. से बातचीत की, उसमें सुरेश कुमार, सुशील कुमार, अरविंद कुमार, राहुल कुमार, मोनू कुमार, कॅमल कुमार, दीपक कुमार, रवि कुमार, रवींद्र कुमार, राजेश बागड़ी और सुभाष भट्टी थे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button