प्रभावी सार्वजनिक संभाषण में प्रशिक्षित हुए जे.सी.आई. गोहाना के मेंबर
गोहाना :-19 फरवरी: जे. सी. आई-गोहाना स्टार द्वारा अपने पुरुष और महिला सदस्यों को प्रभावी सार्वजनिक संभाषण का प्रशिक्षण दिया गया। स्टेज फियर दूर करने के लिए प्रत्येक प्रशिक्षु मेंबर को बारी-बारी से मंच पर आमंत्रित किया गया तथा उनका माइक के आगे बोलने का अभ्यास करवाया गया।
प्रशिक्षण शिविर की अध्यक्षता जे. सी. आई. – गोहाना स्टार के अध्यक्ष रवि बत्रा ने की। प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए नेशनल ट्रेनर ललित आर्य और जोन ट्रेनर राजेश रेल्हन पहुंचे। इस शिविर में संगठन के पुरुष सदस्यों में विनोद शर्मा, सुनील राजपाल, साजन कपूर, मुकेश देवगन, नीरज मेहता, हैप्पी ग्रोवर, सुशील मेहता, पंकज कटारिया और रिंकू चावला ने भाग लिया।
महिला सदस्यों में अनिता देवगन, भगवती राजपाल, नमिता मेहता, सोनू मनचंदा, कविता कटारिया, शालू. सरदाना, ममता मेहता, राखी कपूर और बिंदु मल्होत्रा ने प्रतिभागिता की।
ट्रेनर ललित आर्य और राजेश रेल्हन ने कहा कि यह समय की मांग है कि हम स्वयं को अच्छे से अभिव्यक्त कर सकें। अगर आप का प्रस्तुतिकरण शानदार है, तभी आप सुनिश्चित सफलता प्राप्त कर सकते हैं।



