Breaking NewsCrimeGohana

गोहाना में युवक ने पंखे पर फंदा लगाकर कर ली आत्महत्या

गोहाना :-18 फरवरी : गोहाना के आर्य नगर निवासी मुकेश ने पंखे पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों को उसका शव पंखे पर लटकता मिला। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और सिविल अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर वारिशों को सौंप दिया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

मृतक मुकेश की मां रामरती ने बताया कि उसका बेटा रात को खाना खाकर सोने के लिए कमरे में चला गया था। सुबह वह उसे जगाने के लिए गई तो उसका शव पंखे पर लटकता हुआ मिला। मुकेश ने पंखे पर चुन्नी से फंदा बनाकर फांसी लगाई हुई थी। जांच अधिकारी संजय कुमार ने परिजनों ने मुकेश की मृत्यु को लेकर किसी के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। मृत्यु के कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होंगे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button