Breaking NewsGohanaPolitics

सोनीपत जिले की महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी का विस्तार, 4 नई पदाधिकारी नियुक्त

गोहाना :-18 फरवरी : सोनीपत महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष नीलम बाल्याण ने रविवार को अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया। उन्होंने चार नई पदाधिकारी नियुक्त कीं। नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनकी नियुक्ति के पत्र शहर में नए बस स्टैंड के निकट स्थित बरोदा हलके के कांग्रेस विधायक इंदुराज नरवाल के कार्यालय में दिए गए। साथ में घर-घर कांग्रेस, हर घर कांग्रेस अभियान के लिए भी महिला कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगाई गई।

अध्यक्षता बरोदा हलके के विधायक इंदुराज नरवाल ने की। महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष नीलम बाल्याण के अनुसार मदीना गांव की सुनीता जिला उपाध्यक्ष, मुंडलाना गांव की राजेश देवी जिला महासचिव और रोहणा गांव की सुनीता दहिया जिला सचिव होंगी। बरोदा गांव की ठूठान पंचायत की सरपंच सीमा को बरोदा हलके की महिला कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया। चारों पदाधिकारियों को उन की नई नियुक्तियों के पत्र दिए गए।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

इसी बैठक में महिला कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई कि वे घर-घर कांग्रेस, हर घर कांग्रेस अभियान में सक्रिय भाग लें तथा पार्टी के संकल्प पत्र को हर घर में पहुंचाएं।

विधायक इंदुराज नरवाल ने कहा कि महिला कार्यकर्ता नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेश अध्यक्ष उदयभान की नीतियों का प्रचार करें। इस अवसर पर राजा मोगरा, रघुबीर जागसी, कमला मलिक, डॉ. पूनम दहिया, दर्शना सांगवान आदि भी मौजूद रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button