Breaking NewsCrimeGohana
गोहाना-पानीपत मार्ग पर मुंडलाना गांव में अचानक असंतुलित हुई कार पेड़ से टकरा कर पलटी
गोहाना :-18 फरवरी : गोहाना-पानीपत मार्ग पर मुंडलाना गांव में एक कार अचानक असंतुलित हो कर पेड़ से टकरा गई और पलट गई। इस हादसे में कार में सवार दो व्यक्ति बाल-बाल बच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की स्पीड बहुत तेज थी। इसी के चलते कार असंतुलित हो गई। कार ने सड़क पर कई पलटियां खाईं तथा उसके बाद एक पेड़ से टकरा गई। उसके बाद कार पूरी तरह से पलट गई तथा उसके चारों टायर ऊपर और शेष बाँडी नीचे हो गई। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मुंडलाना गांव में
यह हादसा सी.एन.जी. पेट्रोल पंप के निकट हुआ। कार में दो व्यक्ति थे। एक ड्राइव कर रहा था और दूसरा उसके साथ बैठा था। वे दोनों एक शादी में सम्मिलित होने के लिए जा रहे थे।



