एक साल पहले हुए झगड़े की रंजिश में बरोदा थाने के कैहल्पा गांव के ट्रक ड्राइवर पर हमला
गोहाना :-18 फरवरी: बरोदा थाने के कैहल्पा गांव में एक ट्रक ड्राइवर पर हमला कर दिया गया। आरोप है कि यह हमला एक साल पहले हुए झगड़े की रंजिश में किया गया। पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सुनील पुत्र रणबीर सिंह कैहल्पा गांव का रहने वाला है। वह पेशे से ट्रक ड्राइवर है। उसका कहना है कि जब वह घर का सामान लेने जा रहा था, रास्ते में सोनू पुत्र सुरेश ने उसके सिर में लकड़ी का बिंडा मारा। उसके दो साथियों-साहिल पुत्र चांद और काला पुत्र रामकिशन ने उसे थप्पड़ और मुक्के मारे। बचाने के लिए शोर मचाने पर तीनों आरोपी मौके से भाग गए।
ट्रक ड्राइवर सुनील का कहना है कि उस पर यह हमला एक साल पहले हुए झगड़े की रंजिश में किया गया। घायल ट्रक ड्राइवर को उपचार के लिए शहर के नागरिक अस्पताल में लाया गया। बरोदा थाने की पुलिस ने तीनों नामजद आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।



