Breaking NewsGohanaReligionSocial

गोहाना का श्री खाटू श्याम मित्र मंडल 31 मार्च को श्री श्याम महोत्सव की बचत से 11 बेटियों के करवाएगा हाथ पीले

गोहाना :-18 फरवरी : श्री खाटू श्याम मित्र मंडल 31 मार्च को पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र में स्थित अमर शहीद मदन लाल धींगड़ा पार्क में सामूहिक विवाहोत्सव आयोजित करेगा। इस विवाहोत्सव में डेढ़ महीने पहले इसी पार्क में हुए श्री श्याम महोत्सव की बचत से 11 बेटियों के हाथ पीले करवाए जाएंगे।

गोहाना शहर में लंबे अरसे के बाद एक पुरानी शानदार परम्परा बहाल होने जा रही है। श्री भगवती जागरण सेवा समिति तब प्रति वर्ष पुरानी अनाज मंडी में सामूहिक विवाहोत्सव आयोजित करती थी। उस विवाहोत्सव में भगवती जागरणों की आय से गरीब बेटियों की शादियां करवाई जाती थीं। यह पुण्य समिति के अध्यक्ष सतीश गोयल और उनकी टीम कमाया करती थी ।

अब उसी राह पर श्री खाटू श्याम मित्र मंडल चल रहा है। इस मंडल ने 30 दिसंबर 2023 को अमर शहीद मदन लाल धींगड़ा पार्क में श्री श्याम महोत्सव आयोजित किया था। उस महोत्सव में कोलकाता से राज पारीख, मध्य प्रदेश से अनुष्का और अधिष्ठा श्याम बाबा के गुणगान के लिए पहुंचे थे।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

उस श्याम महोत्सव में जो बचत हुई, उसी के बूते पर अब श्री खाटू श्याम मित्र मंडल 11 जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह सामूहिक रूप से करवाएगा। यह सामूहिक विवाहोत्सव 31 मार्च को उसी पार्क में होगा जहां पहले श्री श्याम महोत्सव हुआ था।

मंडल के अध्यक्ष राजेश बुद्धिराजा के अनुसार सामूहिक विवाहोत्सव के लिए कोई चंदा इकट्ठा नहीं किया जाएगा। प्रत्येक लड़की की शादी पर सवा लाख रुपए खर्च होंगे। जितनी भी कमी रह जाएगी, उसे मंडल के 35 सदस्य आपस में मिल कर पूरा करेंगे।

अध्यक्ष ने बताया कि सामूहिक विवाहोत्सव ऐसी लड़कियों का होगा जिनके रिश्ते पहले से तय होंगे और उनके परिवार जरूरतमंद होंगे। लाभार्थी किस जाति या धर्म के हैं, ऐसी कोई सीमा रेखा नहीं खींची गई है। प्राथमिकता ऐसी अनाथ लड़कियों को दी जाएगी जिनके माता-पिता दोनों अथवा एक नहीं हैं।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button