Breaking NewsCrimeGohana

गांव कथूरा से छिछड़ाना के बीच बाइक सवार युवकों ने कार पर किया डंडों से हमला, कार हुई असंतुलित, पेड़ से टकराई

 

गोहाना :-17 फरवरी : गांव कथूरा से छिछड़ाना के बीच बाइक सवार युवकों ने कार के शीशे पर डंडा मारा। इससे चालक नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इसके बाद बाइक सवार युवकों ने कार सवार पति और पत्नी से मारपीट की। बरोदा थाना में मामला दर्ज किया गया। गांव छिछड़ाना के विजय ने पुलिस को बताया कि वह पत्नी दुर्गा के साथ रोहतक में गांव भैणी में अपने रिश्तेदार से मिलकर कार में वापस लौट रहे थे। जब वे गांव कथूरा और छिछड़ाना के बीच पहुंचे तो बाइक सवार युवकों ने कार के शीशे पर डंडा मारा। इससे वह घबरा गया और कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इसके बाद दोनों युवक आए और पहले उसकी पत्नी को डंडों से पीटा व बाद में उससे मारपीट की। युवक जान से मारने की धमकी देकर बाइक लेकर भाग गए।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button