Breaking NewsEducationGohanaSocial

दिव्यांग बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए शिक्षित बनाएं : सीमा खासा

गोहाना :- 17 फरवरी : गांव मदीना में गोहाना-महम मार्ग स्थित डी. बी. एम. स्पेशल कॉलेज ऑफ एजुकेशन के तत्वावधान में गांव बरोदा में समुदाय आधारित पुनर्वास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मूल उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए उनको जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना रहा।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

मार्गदर्शन कॉलेज के एम. डी. विकास मलिक का रहा।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि गांव की सरपंच सीमा खासा रहीं। उन्होंने कहा कि अभिभावक अपने दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को लेकर विशेष ध्यान दें। दिव्यांग बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए उनको शिक्षित बनाना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि अभिभावक अपने दिव्यांग बच्चों को कमजोर न समझें और उनको जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें।दिव्यांग बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं होती है।

कार्यक्रम का संचालन पाठ्यक्रम समन्वयक विजय प्रकाश तिवारी एवं सोनू ने किया। कार्यक्रम में डी. एड एवं एवं बी. एड विशेष शिक्षा के छात्रों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button