स्कूल और अभिभावक मिल कर बनाते हैं श्रेष्ठ वातावरण : अश्विनी कुमार
गोहाना :-17 फरवरी : शहर में गुढ़ा रोड पर स्थित गीता विद्या मंदिर के प्रिंसिपल अश्विनी कुमार ने शनिवार को कहा कि स्कूल और अभिभावक मिल कर श्रेष्ठ वातावरण बनाते हैं, तभी विद्यार्थी सफलता प्राप्त करता है।
अश्विनी कुमार परीक्षा परिणाम पर चर्चा करने के लिए हुई अध्यापक अभिभावक बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने परामर्श दिया कि बच्चों को मोबाइल फोन का इस्तेमाल अपनी हाजिरी में ही करने दें ताकि वे गलत दिशा में न जाएं। उन्होंने बच्चों के खानपान पर विशेष ध्यान देने पर बल दिया।
प्रिंसिपल अश्विनी कुमार ने कहा कि बच्चों का सर्वांगीण विकास तभी संभव होगा जब अध्यापकों को अभिभावक अपना सकारात्मक सहयोग प्रदान करेंगे अध्यापकों ने बैठक में बच्चों से कहा कि वे विषय वस्तु को ध्यान से पढ़ें तथा जो पढ़ें, उसका लिखित अभ्यास भी करें।
बैठक में अभिभावकों को बताया गया कि वार्षिक परीक्षाफल श्रेष्ठ लाने के लिए स्कूल के स्तर पर क्या-क्या प्रयास किए जा रहे हैं।



