हरियाणा स्वास्थ्य विभाग में पद समाप्त करने के विरोध में विधायक की शरण में पहुंचे
गोहाना :-17 फरवरी-हरियाणा स्वास्थ्य सुपरवाइजर संघ के प्रदेश अध्यक्ष राम मेहर वर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल शनिवार को बरोदा हलके के कांग्रेस विधायक इंदुराज नरवाल के कार्यालय में पहुंचा।प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को अवगत करवाया कि स्वास्थ्य विभाग में पद अन्चित रूप से समाप्त कर दिए गए हैं तथा अब सरप्लस कर्मचारियों को दर-दर बदला जा रहा है।
विधायक ने सुपरवाइजरों की आवाजे विधानसभा के बजट सत्र में उठाने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश महासचिव सतपाल खासा के साथ रणबीर चहल, हेमचंद्र शर्मा, प्रदीप मलिक, सुरेंद्र सिंह और सतपाल मोर थे। प्रदेश अध्यक्ष राम मेहर वर्मा ने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य महानिदेशालय ने कोरोना काल का नाजायज फायदा उठाया। उस दौर में यह नियम बना दिया गया कि कोई क्षेत्र कितना भी छोटा या बड़ा हो, उसमें 6 एम.पी.एच.डब्ल्यू और एक सुपरवाइजर ही होंगे। इस नियम के चलते 1500 से ज्यादा कर्मचारी सरप्लस हो गए। ऐसे कर्मचारियों को अब अन्य स्थानों पर बदला जा रहा है। पद सरप्लस करने और उसके एवज में तबादले किए जाने का सुपरवाइजर संघ कड़ा विरोध कर रहा है।
प्रदेश अध्यक्ष वर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य सुपरवाइजर मार्च के पहले सप्ताह में करनाल में सी.एम. आवास के सामने अनशन करेंगे।



