Breaking NewsGohanaSocial

पूर्व चेयरमेन आजाद सिंह मलिक ने किया गोहाना के केमिस्ट चौक का लोकार्पण

गोहाना :-17 फरवरी : शहर के पुराने बस स्टैंड के मेन पोस्ट ऑफिस के निकट के चौक का नामकरण केमिस्ट चौक किया गया है। इस नए केमिस्ट चौक का लोकार्पण गोहाना नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन आजाद सिंह मलिक ने किया।

गोहाना में पुराने बस स्टैंड पर चौ. देवीलाल स्टेडियम से ले कर दीनबंधु चौ. छोटू राम चौक तक पेट्रोल पंप की दिशा में अधिकांश दुकानें केमिस्टों की हैं। गोहाना केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप चहल और सचिव सुरेश बजाज की दुकानें भी यहीं स्थित हैं।

यह चौक वार्ड नंबर 6 में बना है। इस वार्ड की नगर पार्षद राजबाला मलिक नगर परिषद की वाइस चेयरपर्सन भी हैं। उनके पति आजाद सिंह मलिक भी इस समय वार्ड नंबर 8 के नगर पार्षद हैं। वह पहले नगर परिषद के चेयरमैन रह चुके हैं। केमिस्ट चौक का लोकार्पण करने के लिए आजाद सिंह मलिक पहुंचे।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

चौक के लोकार्पण समारोह की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप चहल ने की। विशिष्ट अतिथि सोनीपत केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सतपाल सिंह रहे। एसोसिएशन ने चौक नामकरण के लिए नगर परिषद की चेयरपर्सन रजनी इंद्रजीत विरमानी और वाइस चेयरपर्सन राजबाला मलिक का धन्यवाद किया।

चौक के लोकार्पण समारोह में सुरेश बजाज, हरि प्रकाश गुप्ता, पुरुषोत्तम गोयल, राकेश गुंबर, सुरेश परुथी, गुलशन बजाज, दीपक अरोड़ा, अरुण सेनी, प्रेमलता बजाज, अशोक शर्मा, सुभाष मलिक आदि केमिस्ट भी उपस्थित रहे।

गोहाना केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप चहल ने दावा किया कि पूरे देश में प्रथम बार किसी शहर में कोई केमिस्ट चौक बनाया गया है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button