Breaking NewsGohanaSocial
24 को गोहाना में होगा अखिल भारतीय किन्नर सम्मेलन
गोहाना :-17 फरवरी : अखिल भारतीय किन्नर सम्मेलन 24 फरवरी को सोनीपत रोड पर स्थित आशीर्वाद गार्डन में होगा। यह किन्नर सम्मेलन दादी राम प्यारी की रोटी के लिए होगा। सम्मेलन का मकसद विश्व शांति के लिए प्रार्थना रहेगा।
किन्नर सम्मेलन में महायज्ञ सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा। किन्नर सम्मेलन की अध्यक्षता महंत स्वीटी करेंगी तथा संयोजन महंत अनु, महंत अंजलि, महंत नंदिनी और महंत खुशबू करेंगी। सम्मेलन के आयोजन में रोहतक, खरखौदा, महम और पिल्लूखेड़ा के किन्नरों का विशेष सहयोग रहेगा।



