Breaking NewsCrimeGohana

गोहाना में हुआ दर्दनाक हादसा,स्कूटी को टक्कर मारने के बाद दुर तक घसीटता ले गया कैंटर, हादसे में स्कूटी चालक की मौत

गोहाना :-17 फरवरी शनिवार की शाम को शहर में एक दर्दनाक हादसा हो गया। सेक्टर 7 के मोड़ के निकट एक कैंटर एक स्कूटी को टक्कर मारने के बाद उसे दूर तक घसीटता ले गया। इस हादसे में स्कूटी चालक की मृत्यु हो गई। उधर, कैंटर का चालक अपने वाहन को मौके पर छोड़ कर भाग गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नरेंद्र उर्फ सोनू (42) मूलत: भंडेरी गांव का था। उसका परिवार वर्तमान में गोहाना मैं रहता है। नरेंद्र सोनीपत रोड पर स्थित नई सब्जी मंडी में सामान खरीदने के लिए गया था। जब वह वहां से वापस लौट रहा था, तभी सेक्टर 7 के मोड़ के निकट पहुंचने पर महम रोड पर स्कूटी को एक कैंटर ने टक्कर मार दी।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर मारने के बाद कैंटर काफी दूर तक स्कूटी को अपने साथ घसीटता हुआ ले गया। इससे स्कूटी सवार नरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने एंबुलेंस में गंभीर रूप से घायल नरेंद्र को शहर के नागरिक अस्पताल में भिजवाया। वहां पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।

आरोपी कैंटर चालक हादसे को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कैंटर को कब्जे में ले लिया। मृतक नरेंद्र का शव नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया। उसका पोस्टमार्टम रविवार को होगा।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button