Breaking NewsEducationGohanaSocial

साइंस ओलिम्पियाड में गोहाना के नालंदा स्कूल के बच्चों ने जीते 12 स्वर्ण पदक

गोहाना :-16 फरवरी : गोहाना-जींद मार्ग पर स्थित नालंदा इंटरनेशनल स्कूल के 12 विद्यार्थियों ने साइंस ओलिम्पियाड में स्वर्ण पदक प्राप्त किए। स्वर्ण पदक विजेता चार बच्चों का चयन द्वितीय चरण की परीक्षा के लिए भी हो गया है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

प्रिंसिपल वीरेंद्र सिंह मलिक ने शुक्रवार को स्वर्ण पदक विजेता बच्चों को समारोह पूर्वक सम्मानित किया। नेशनल साइंस ओलिम्पियाड में जिन बच्चों ने स्वर्ण पदक प्राप्त किए, वे कक्षा 5 के अनिकेत, इशांत, हम्मी, कक्षा 6 के हार्दिक, लावण्या, आशांक, कक्षा 7 के जयन, अक्षज, कार्तिक, कक्षा 8 के जयंत, कनुप्रिया और प्रखर हैं। मलिक ने दावा किया कि साइंस ऑलिम्पियाड के दूसरे चरण की परीक्षा के लिए जिन चार बच्चों का चयन हुआ है, वे कक्षा 6 के अनिकेत और आशांक, कक्षा 7 से कार्तिक और कक्षा 8 से कनुप्रिया हैं।

स्कूल की एम. डी. रीना मलिक ने स्वर्ण पदक विजेता और द्वितीय चरण के लिए चयनित बच्चों को उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button