Breaking NewsGohanaPolitics

इनेलो के किसान सेल का अधिवेशन 25 को बरवाला में होगा

गोहाना :-16 फरवरी इंडियन नेशनल लोकदल का किसान सेल 25 फरवरी को हिसार जिले के बरवाला कस्बे में अपना अधिवेशन आयोजित करेगी। इस अधिवेशन का न्योता देने के लिए सेल के प्रदेश अध्यक्ष फूल सिंह मंजूरा शुक्रवार को गोहाना पहुंचे।

किसान अधिवेशन की तैयारी के लिए शहर में इनेलो के किसान कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता सोनीपत इनेलो के जिला अध्यक्ष कृष्ण मलिक ने की। संयोजन गोहाना इनेलो के अध्यक्ष दिलबाग सिंह मलिक का रहा। मार्गदर्शन इनेलो के व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक ओम प्रकाश गोयल ने किया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

किसान सेल के प्रदेश अध्यक्ष फूल सिंह मंजूरा ने कहा कि किसान अधिवेशन के मुख्य अतिथि पार्टी के दिग्गज और विधायक अभय सिंह चौटाला होंगे। अभय सिंह चौटाला विस्तार से बताएंगे कि इनेलो का शासन रहते किसानों को क्या-क्या सुविधाये प्रदान की गई तथा भविष्य में सरकार बनने पर क्या नई योजनाएं प्रस्तावित हैं।

इस अवसर पर अनिल मलिक, रणधीर सिंह, राजबाला, राम किशन मलिक आदि भी उपस्थित रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button