Breaking NewsCrimeGohana

गोहाना के कथूरा गांव के युवक ने हर्ष फायरिंग की वीडियो इंस्टाग्राम पर करी अपलोड, 3 पर केस दर्ज

गोहाना :-16 फरवरी : गांव कथूरा के युवक ने शादी समारोह में नाचते समय अपने दोस्त के पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से हर्ष फायरिंग की थी। इसके बाद वीडियो बनाकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड कर दी थी। बरोदा थाना में युवक, उसके दोस्त और पिता पर मामला दर्ज किया गया। पुलिस को एक युवक के इंस्टाग्राम अकाउंट पर हथियारों के साथ प्रसारित की गई वीडियो नजर आई। इस मामले की जांच अपराध शाखा द्वारा की जा रही है। जांच के दौरान पता चला कि गांव कथूरा के अंकित नरवाल ने अपने इंटरनेट अकाउंट पर वीडियो प्रसारित की थी। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो पता चला कि वह गत वर्ष अपने रोहतक के दोस्त सागर की शादी में गया था। वहां पर नाचते समय हिसार के दोस्त अभिषेक से उसके पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर लेकर हर्ष फायरिंग की थी। इसकी विडियो बनाकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रसारित की गई। पुलिस के अनुसार लोगों में भय का माहौल बनाने के लिए ऐसा किया गया। पुलिस ने अंकित उसके दोस्त और उसके पिता के विरुद्ध मामला दर्ज किया है |

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button