Breaking NewsGohanaSocial

जे.ई. के तबादले के आश्वासन पर बेमियादी धरना स्थगित

 

गोहाना :-15 फरवरी : शहर में देवी नगर में स्थित उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के सिटी सब डिविजन कार्यालय में बिजली कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन धरना गुरुवार को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया। यह स्थगन एस.डी.ओ. द्वारा जे.ई. के तबादले के आश्वासन के बाद दिया गया। बिजली कर्मचारी सिटी सब डिविजन के अपने एक जे.ई. से नाराज हैं। वे उसके तबादले की मांग कर रहे हैं। इसी मांग को ले कर एस.डी.ओ. कार्यालय में बेमियादी धरना दिया जा रहा था। गुरुवार के धरने की अध्यक्षता जोगेंद्र नरवाल ने की। संचालन जितेंद्र शर्मा ने किया। जोगेंद्र नरवाल ने कहा कि एस.डी.ओ. विकास सूर्यवंशी ने जे.ई. के तबादले का आश्वासन दिया है। एस.डी.ओ. ने मांग भी मान ली है कि मंडी के शिकायत केंद्र पर तीन शिफ्टों की ड्यूटी को साप्ताहिक रूप से लागू किया जाएगा। इस अवसर पर राजेश शर्मा, प्रदीप कुमार, मोहित कुमार, पवन कुमार, सत्यवान, रामधन, वीरेंद्र चोपड़ा, सतीश कुमार, हिमांशु, कुलदीप, शिव कुमार, पूजा आदि मौजूद रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button