बरोदा थाने के खानपुर खुर्द गांव में लोन की किस्त लेने गए बैंक अधिकारी को पीटा
गोहाना :- 15 फरवरी: बरोदा थाने के खानपुर खुर्द गांव में बैधन बैंक के अधिकारी को तब पीट दिया गया जब वह लोन की किस्त लेने के लिए पहुंचा। आरोपी ने पहले तो बैंक अधिकारी को थप्पड़ मारे । जान बचाने के लिए वहां से जब अधिकारी बाइक पर भागा, तब उसका पीछा कर उसे बाइक समेत गिरा दिया। पुलिस ने बैंक अधिकारी के बयान पर नामजद आरोपी पर केस दर्ज कर लिया।
त्रिलोक पुत्र कश्मीर जींद जिले के बुढ़ा खेड़ा गांव का है। वह बंधन बैंक का रिकवरी अधिकारी है। वह खानपुर खुर्द गांव में लोन की किस्त वसलने आया। भतेरी नाम की एक महिला की किस्त सरोज पत्नी अमरजीत भरती है। सरोज ने उसे किस्त के पैसे दे दिए। सरोज ने उससे आग्रह किया कि दो और महिलाओं के लोन करवा दो।
बंधन बैंक के रिकवरी अधिकारी का कहना है कि तभी वहां हरेंद्र नाम का एक ग्रामीण आया। पहले गालियां दीं, फिर थप्पड़ मारने लगा। त्रिलोक का कहना है कि वह जान बचाने के लिए अपनी बाइक स्टार्ट कर वहां से भाग आया। बैंक अधिकारी का कहना है कि हरेंद्र ने उसका अपनी बुलेट बाइक पर पीछा किया। अपनी बाइक उसकी बाइक के आगे अड़ा दी तथा उसे बाइक समेत गिरा दिया। आरोपी ने कहा कि आइंदा सरोज से किस्त लेने आया तो जान से मार दूंगा।
एम. एल. आर. में बंधन बैंक के अधिकारी को 9 चोट लगने की पुष्टि की गई है।



