गोहाना के एस डी एम विवेक आर्य ने चुनाव अधिकारियों की बैठक में कहा महिलाओं और छात्राओं के नए वोट जरूर बनाये
शादी के बाद मायके से ससुराल में शिफ्ट हो जाएगा वोट
गोहाना :-15 फरवरी: बरोदा हलके के निर्वाचक पंजीयन अधिकारी और गोहाना के एस.डी.एम. विवेक आर्य ने महिलाओं और छात्राओं के नए वोट बनवाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शादी के बाद महिलाओं का वोट आवेदन करते ही उनके मायके से ससुराल में शिफ्ट हो जाएगा।
आई.ए.एस. अधिकारी विवेक आर्य लघु सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में इसी वर्ष होने वाले लोकसभा चुनावों के संदर्भ में सुपरवाइजरों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में 22 जनवरी तक अद्यतन मतसूची उपलब्ध करवा दी गई।
निर्वाचक पंजीयन अधिकारी और एस.डी.एम. आर्य ने निर्देश दिए कि प्रत्येक बूथ का निरीक्षण करें कि उनमें रैंप, बिजली, पानी, शौचालय आदि की व्यवस्था है या नहीं। उन्होंने कहा कि चुनाव कार्य को ले कर किसी भी स्तर पर कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर बी. ई. ओ. जितेंद्र गौड़ और लेखाकार प्रवीण मोर भी उपस्थित रहे।
