दिल्ली के मुंडका से आए सगे भाई ने चाकू से किया हमला
गोहाना :-14 फरवरी : बरोदा थाने के धनाना गांव के एक ग्रामीण पर चाकू से हमला कर दिया गया। यह हमला उसी के अपने सगे भाई ने किया जो दिल्ली में मुंडका से आया। डायल 112 पर कॉल के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को आरोपी को सौंप दिया गया। उसके कब्जे से पुलिस ने कमानीदार चाकू बरामद किया।
बलवान पुत्र रामदत्ते धनाना गांव में रहता है। उसका सगा भाई ओम नारायण मुंडका निवासी है। मंगलवार की दोपहर एक बजे बलवान ग्रामीणों के साथ बैठा था। तभी वहां अचानक ओम नारायण आया। आरोप है कि ओम नारायण ने बलवान पर चाकू से हमला किया और जान से मारने की धमकी दी। मौके पर बैठे ग्रामीणों में नरेश पुत्र जगदीश, सज्जन पुत्र टेकराम, अशोक पुत्र विद्याधर और सोमबीर टेलर ने आरोपी को पकड़ कर रोका।
बलवान ने डायल 112 पर फोन किया। पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी ओम नारायण को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी से कमानींदार चाकू भी बरामद किया।



