Breaking NewsEducationGohanaReligion

गोहाना के गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज में सरस्वती वंदना और गायत्री मंत्र के साथ किया वसंत का अभिनंदन

गोहाना :-13 फरवरी: शहर के गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज में मंगलवार को वसंतोत्सव आयोजित किया गया। एन.सी.सी. की कैडेट्स ने सरस्वती वंदना और गायत्री मंत्र का उच्चारण करते हुए वसंत ऋतु का अभिनंदन किया। अध्यक्षता प्रिंसिपल डॉ. सतीश कुमार ने की। संयोजन प्राध्यापक डॉ. एकता वशिष्ठ ने किया। प्रिंसिपल डॉ. सतीश कुमार ने वसंत को ऋतुओं का राजा बताया। उन्होंने विद्या की देवी मां सरस्वती से आशीर्वाद की याचना की कि सब का जीवन वसंत की भांति हमेशा सुखों से महकता रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button