Breaking NewsEducationGohanaSocial

गोहाना के गीता विद्या मंदिर में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के विदाई समारोह को आशीर्वाद समारोह के रूप में किया गया आयोजित

परीक्षा को ले कर कोई घबराहट न रखें मन में : अश्विनी कुमार

गोहाना :-13 फरवरी: शहर के गुढ़ा रोड पर स्थित गीता विद्या मंदिर में मंगलवार को कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के विदाई समारोह को आशीर्वाद समारोह के रूप में आयोजित किया गया। समारोह में शिक्षकों ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देकर मनोबल के साथ परीक्षा देने के लिए प्रेरित किया।

अध्यक्षता विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष परमानंद लोहिया ने की। संयोजन प्रबंधक सुरेंद्र गर्ग और कोषाध्यक्ष विनोद जैन का रहा। प्रिंसिपल अश्विनी कुमार ने कहा कि परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों के मन में किसी प्रकार की घबराहट नहीं होनी चाहिए। परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए मनोबल के साथ परीक्षा दें।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

विद्यार्थी हिमांशी, खुशबू, जिया, विजय, दक्ष और तुषार ने कनिष्ठ विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव साझा किए। विद्यालय के कम्प्यूटर शिक्षक मोहित जिंदल ने बोर्ड परीक्षा हेतु सी.बी.एस.ई. के नियमों से अवगत कराया। समारोह में हुए हवन में विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों ने भी आहुति डालीं।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button