Breaking NewsGohanaSocial

गोहाना के आजाद हिन्द देशभक्त मोर्चे ने महाराजा सूरजमल की 317वीं जयंती पर किया नमन

गोहाना :-13 फरवरी शहर में महम मोड स्थित महाराजा सूरजमल चौक पर मंगलवार को महाराजा सूरजमल की 317वीं जयंती पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। आजाद हिंद देशभक्त मोर्चा के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में नागरिकों ने महाराजा सूरजमल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अध्यक्षता मोर्चे के मुख्य संरक्षक आजाद सिंह दांगी ने की।

मुख्य अतिथि इंसान फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष बलजीत दांगी थे। उन्होंने कहा कि महाराजा सूरजमल त्याग, बलिदान और वीरता की प्रतिमूर्ति थे। इसलिए उनके जन्मदिन को शौर्य दिवस के रूप में मनाना चाहिए।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

दांगी ने कहा कि महाराजा सूरजमल का जन्म 1707 में 13 फरवरी को महारानी देवकी और महाराजा बदन सिंह के घर हुआ। मुगलों के आक्रमण का मुंह तोड़ जवाब देने में राजा सूरजमल का नाम बड़े गौरव से लिया जाता है। उनकी वीरता से मुगल खौफ खाते थे।

इस मौके पर रमेश मेहता, सतबीर पौड़िया, सतवीर रहबारी, रामकुमार माहरा, धर्मवीर मलिक, कृष्ण लाल बावा, दलवीर आर्य, श्रीभगवान कल्सन, वेदपाल बीरवाल, पूर्ण मल चहल और सुरेश शर्मा मौजूद रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button