CrimeDelhiGohana

PM मोदी को गोली मारने की धमकी FIR,प्रधानमंत्री मोदी मेरे सामने आ जाएं तो मैं गोली मार दूंगा।

वीडियो में युवक अपने आप को हरियाणा का बदमाश और गांव मोहाना, सोनीपत का रहने वाला बता रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गोली मारने की धमकी देने के एक वायरल वीडियो के आधार पर हरियाणा के सोनीपत में केस दर्ज किया गया है। वीडियो में युवक अपने आप को हरियाणा का बदमाश और गांव मोहाना, सोनीपत का रहने वाला बता रहा है। वीडियो में कह रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी मेरे सामने आ जाएं तो मैं गोली मार दूंगा। पुलिस युवक की तलाश कर रही है।

सोनीपत के मोहाना थाना के इंस्पेक्टर राजपाल ने आज 30 जून को यह केस दर्ज कराया है। उसने बताया कि वह EHC राजेन्द्र, CT देवेंद्र के साथ सरकारी गाड़ी में गश्त पर था। गाड़ी को ड्राइवर EHC सुरेंद्र चला रहा था। इसी बीच वे गोहाना रोड़ पर गांव बादशाहपुर माच्छरी में पहुंचे। इस दौरान उनके निजी फोन पर एक वीडियो क्लिप सिपाही ओमकार ने वॉट्सऐप पर भेजी।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

इंस्पेक्टर राजपाल का कहना है कि उसने वीडियो क्लिप को चलाया तो उसमे एक न्यूज एंकर आदिपुरुष फिल्म के बारे मे लोगों से राय जान रही है। वीडियो में एक नौजवान लड़का टोपी पहने हुए अपने आप को हरियाणा का बदमाश बता रहा है। उसने कहा कि वह गांव मोहाना जिला सोनीपत का रहने वाला है। वीडियो में देश के प्रधानमंत्री मोदी को गोली मारने की धमकी दे रहा है। कह रहा है कि मोदी मेरे सामने आ जाएं तो मैं गोली मार दूंगा।

इंस्पेक्टर का कहना है कि वीडियो का अवलोकन करने के बाद ये धारा 506 के तहत जुर्म पाया गया है। मोहाना थाना में इंस्पेक्टर राजपाल की शिकायत पर आज युवक के खिलाफ धारा 506 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर वीडियो में धमकी देने वाले युवक का सुराग लगाने में जुटी है।

 

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button