Breaking NewsGohanaPatriotismSocial

आजाद हिंद देशभक्त मोर्चा के तत्वावधान में महर्षि दयानंद सरस्वती की 224वीं जयंती पर गोहाना में श्रद्धांजलि दी गई

आधुनिक भारत के महान चिंतक थे स्वामी दयानंद : आर्य

गोहाना :-12 फरवरी सोमवार को महर्षि दयानंद सरस्वती को उनकी 224वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी गई। आजाद हिंद देशभक्त मोर्चा के तत्वावधान में यह समारोह सेक्टर 7 स्थित महर्षि दयानंद सरस्वती पार्क में आयोजित किया गया। विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

अध्यक्षता मोर्चा के मुख्य संरक्षक आजाद सिंह दांगी ने की। मुख्य वक्ता आर्य समाज बरोदा गोहाना इकाई के अध्यक्ष प्रेमलाल आर्य थे।

c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

उन्होंने कहा कि स्वामी दयानंद आधुनिक भारत के महान चिंतक, समाज सुधारक व महान देशभक्त थे। गुरु स्वामी विरजानंद ने उन्हें पाणिनी व्याकरण पतंजलि योग सूत्र तथा वेद वेदांग का अध्ययन कराया। स्वामी दयानंद सरस्वती ने 1875 में आर्य समाज की स्थापना की।

मुख्य संरक्षक आजाद सिंह दांगी ने कहा कि स्वामी दयानंद सामाजिक कुरीतियों का विरोध करते हुए उनके खिलाफ संघर्ष किया। इस मौके पर जयपाल माथुर, रामफल लठवाल, रणधीर राठी, अशोक आर्य, पालेराम, रोहतास अहलावत, सतबीर पौडिय़ा, शेरद्दीन खान, महावीर नेहरा, भाग सिंह मेहरा, राजेश बाजवान, जगदीश पटवा, राजवीर सिंह आदि भी मौजूद रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button