Breaking NewsGohanaPatriotismSocial

आजाद हिन्द फौज के स्वतंत्रता सेनानी जयकरण सैनी की पत्नी का गोहाना में राजकीय सम्मान से दाह संस्कार

गोहाना :- 11 फरवरी : शहर से सटे गढ़ी उजाले खां गांव में आजाद हिंद फौज से सेनानी स्व. जय करण सैनी की पत्नी सुंदर देवी (87) का पूर्ण राजकीय सम्मान से दाह संस्कार किया गया। प्रशासन की ओर से पुष्प चक्र अर्पित करने के लिए नायब तहसीलदार अशोक कुमार पहुंचे।

जय करण सैनी ने नेता जी सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिंद फौज में जापान, सिंगापुर, मणिपुर समेत विभिन्न मोर्चों पर लड़ाई लड़ी थी। वह सात वर्ष बाद घर लौटे थे। उनका स्वर्गवास 2011 में हुआ था। तभी से उनकी पत्नी सुंदर देवी को सरकार स्वतंत्रता सेनानी सम्मान पेंशन दे रही थी।

c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

सुंदर देवी हृदय और फेफड़े के रोगों से पीड़ित थीं। जब उन्होंने आखिरी सांस ली, परिवार से सूचना मिलने पर प्रशासन से राजकीय सम्मान से अंत्येष्टि की व्यवस्था की। पुलिस की टुकड़ी ने तिरंगे में लिपटे पार्थिव शरीर को सलामी दी।

परिवार को सरकार की ओर से अंतिम संस्कार के लिए पांच हजार रुपए की सहायता राशि भी दी गई।

अंतिम संस्कार में सोनीपत स्वाधीनता सेनानी संगठन के सचिव जगदीश चंद्र के साथ सेनानियों और उनकी पत्नियों में साहबो देवी, विद्या देवी, सत्ता मास्टर आदि भी पहुंचे। सुंदर देवी अपने पीछे एक बेटे सुरेंद्र सिंह, 9 बेटियों-संतोष, संतरा, बिमला, निर्मला, कमलेश, राजबाला, गुड्डी, नन्ही और रानी के भरे-पूरे परिवार छोड़ गई हैं।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button