Breaking NewsGohanaPoliticsSocial

गोहाना की सर्व ब्राह्मण कल्याण समिति ने भाजपा व आम आदमी पार्टी में बड़े पद मिलने वाले ब्राह्मण नेताओं को किया सम्मानित

गोहाना :-11 फरवरी रविवार को सर्व ब्राह्मण कल्याण समिति ने पुराने बस स्टैंड पर स्थित ब्रह्म भवन में भारतीय जनता पार्टी के दो तथा आम आदमी पार्टी के ऐसे दिग्गज नेताओं को सम्मानित किया जिन्हें निकट अतीत में बड़े पद नवाजे गए हैं। सम्मान समारोह में ओलम्पियन पहलवान योगेश्वर दत्त भी पहुंचे।

अभिनंदन समारोह की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष शिव कुमार रिंढाणा ने की। संयोजन समिति के उपाध्यक्ष मेहर सिंह कासंडी और सचिव शिव कुमार भावड़ ने किया। आयोजन में भारतीय जनता पार्टी के सुनील वत्स, ओमवीर वत्स और आम आदमी पार्टी के नवीन गौड़ को सम्मानित किया गया।

c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

सुनील वत्स सोनीपत भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष हैं। उनको भाजपा ने किसान मोर्चे का प्रदेश महांत्री नियुक्त किया है। ओमवीर वत्स मुंडलाना भाजपा मंडल के अध्यक्ष थे। उनको सोनीपत भाजपा का जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। आम आदमी पार्टी ने अपने नेता नवीन गौड़ को प्रदेश प्रवक्ता की अहम जिम्मेदारी सौंपी है।

इस अवसर पर राज कुमार फौजी, इंद्र सिंह, जय किशन ठेकेदार, अजमेर, रामकरण, मदन अत्री, कुलदीप, राजेंद्र आदि भी मौजूद रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button