Breaking NewsGohanaPolitics

गोहाना में युवा कांग्रेस ने प्रारंभ किया रोजगार दो-न्याय दो अभियान

गोहाना :-11 फरवरी : रविवार को युवा कांग्रेस ने शहर में रोजगार दो न्याय दो अभियान प्रारंभ कर दिया। इस अभियान का शुभारंभ हरियाणा युवा कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश सचिव अवि नरवाल ने किया।

c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

अध्यक्षता बरोदा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अनुज लठवाल ने की। प्रदेश सचिव अवि नरवाल ने कहा कि आने वाले दिनों में युवा कांग्रेस रोजगार दो न्याय दो अभियान के माध्यम से सभी जिलों के हर युवा तक पहुंचेगी। युवा कांग्रेस कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, पुस्तकालयों और कोचिंग सेंटरों को दस्तक देगी। डोर-टू-डोर जा कर अभियान के पोस्टर बांटे जाएंगे तथा बेरोजगारी के खिलाफ प्रदर्शन किए जाएंगे। युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अनुज लठवाल ने कहा कि प्रदेश भारत में बेरोजगारी में नंबर वन है। इस अवसर पर अमन दहिया, सुनील कुंड, ओमबीर दहिया, जसमेर मोर, अंकित जागसी, संजीत दहिया, काला आदि भी उपस्थित रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button