Breaking NewsGohanaReligionSocial

अयोध्या में भंडारे की सेवा के लिए गोहाना से 9 सेवादारों का जत्था रवाना

गोहाना :- 10 फरवरी : श्री सति भाई साई दास सेवा दल का 9 सेवादारों का जत्था अयोध्या के लिए रवाना हो गया। यह जत्था वहां सेवा दल द्वारा संचालित भंडारे में भोजन के वितरण की सेवा करेगा।

श्री सति भाई साई दास सेवा दल को अयोध्या के नवनिर्मित राम मंदिर में दो महीने के लिए भंडारे के आयोजन की सेवा मिली है। 26 जनवरी से प्रारंभ हो चुकी यह सेवा 25 मार्च तक जारी रहेगी। भंडारे में मंदिर में भगवान राम के दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए तीन समय के भोजन और दो समय की चाय की व्यवस्था है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

सेवा दल के कलानौर मुख्यालय के गद्दीनशीं महंत स्वामी रामसुख दास के आदेश पर अयोध्या के भंडारे में सेवा करने के लिए 9 सेवादारों का जत्था रवाना हुआ। इस जत्थे में सेवा दल की गोहाना इकाई के अध्यक्ष हरीश चुघ और पूर्व अध्यक्ष राजीव चुघ के साथ गगन चुघ, लव मँहता. अनरोग, रूपेश विशाल, गौरव और कंवल चुघ गए। सेवादारों के इस जत्थे को समाजसेवी कंवल चुघ ने रवाना किया।

प्रस्थान करने वाला सेवादारों का जत्था एक सप्ताह तक अयोध्या में सेवा करेगा।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button