Breaking NewsCrimeGohana

गोहाना के गौतम नगर में शादी में डांस करते हुए हुआ झगड़ा, चाकू से हमला घायल बाराती महिला मेडिकल कॉलेज रेफर

 

गोहाना :-10 फरवरी : शहर में महम रोड स्थित गौतम नगर में शादी में नाचते समय दो व्यक्तियों में कहासुनी हो गई। एक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि उस पर दूसरे व्यक्ति ने चाकू से वार किया। दूसरे लोगों ने उनका बचाव किया। उसे नागरिक अस्पताल गोहाना से बी.पी.एस. राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। शहर थाना गोहाना में मामला दर्ज किया गया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

गांव घड़वाल के सागर ने पुलिस को बताया कि वह अपने गांव के विकास के साथ शहर में गौतम नगर में शादी में आया था। रात के समय वे म्यूजिक सिस्टम पर नाच रहे थे। शादी में गांधी नगर का राजेश उर्फ राजा भी आया हुआ था। उसने शराब पी रखी थी। नाचते समय राजा को धक्का लग गया, जिसके बाद कहासुनी हो गई। इसी रंजिश में राजा ने सब्जी काटने वाला चाकू उठाकर उसके हाथ की अंगुली पर मारा और उसके बाद थप्पड़ मारे। उसे जान से मारने की धमकी दी गई। दूसरे लोगों ने उसका बचाव किया। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर नामजद आरोपी पर केस दर्ज कर लिया।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button