Breaking NewsCrimeEducationGohana

बी.पी.एस. महिला मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में छात्रा ने पंखे से लगाया फंदा

गोहाना :-10 फरवरी: गांव खानपुर कलां स्थित बी. पी. एस. रॉजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में एम.डी. के प्रथम वर्ष की एक छात्रा ने अपने कमरे
के पंखे से फंदा लगा कर शुक्रवार की रात को खुदकुशी कर ली। शनिवार सुबह जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तब पुलिस को सूचित किया गया। आत्महत्या करने का कारण अभी ज्ञात नहीं हो सका है।

मृतक छात्रा मनीषा (24) पुत्री वीरेंद्र सिंह हिसार जिले के सातरोड गांव की रहने वाली थी। वह एम. डी. के प्रथम वर्ष की छात्रा थी। महिला मेडिकल कॉलेज में एम. डी. की छात्राओं के लिए अलग हॉस्टल है। इसी हॉस्टल के कमरा नंबर 11 में मनीषा अकेली ही रहती थी।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

प्राप्त जानकारी के अनुसार उसने शुक्रवार की रात को अपने ही कमरे के पंखे से रस्सी से फंदा लगा लिया। सुबह दरवाजा न खुलने पर खानपुर कलां गांव में ही स्थित महिला थाने को सूचित किया गया। पुलिस मौके पर पहुंची और उसका शव नौचे उतरवाया।

मनीषा ने आत्महत्या क्यों की, इस की वजह फिलहाल मालूम नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button