Breaking NewsCrimeGohana

पगफेरे की रस्म के बाद लौट रहे दूल्हे की गोहाना में सड़क हादसे में मौत ; दो दिन पहले हुई थी शादी, हिसार के खांडा – खेड़ी गांव का था मृतक

गोहाना :-10 फरवरी : 8 फरवरी को विवाह के बाद पगफेरे के लिए ससुराल आए दूल्हे की सड़क हादसे में मृत्यु हो गई। मृतक हिसार जिले के खाँडा-खेड़ी गांव का था। घर लौटते हुए उसकी कार को एक दूसरी कार ने टक्कर मार दी। यह हादसा गोहाना-जींद मार्ग पर बुटाना गांव की चौकी के समीप हुआ। पुलिस ने मृतक की पत्नी द्वारा सूचित नंबर के आधार पर हादसे को अंजाम देने वाली कार के अज्ञात चालक पर केस दर्ज कर लिया।

दो दिन पहले गुरुवार को खांडा-खेड़ी से प्रवीण पुत्र राम निवास की बारात आई थी। वह शहर के गौतम नगर से संजना पुत्री मुकेश कुमार को पूरी धूमधाम से ब्याह ले गया था।नवविवाहित युगल शादी के अगले दिन शुक्रवार को पगफेरे की रस्म के लिए गोहाना आया था।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

मृतक प्रवीण की पत्नी संजना ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि रात के 8:30 बजे वह और उसका पति अपनी ऑल्टो कार में वापस खांडा-खेड़ी लौट रहे थे। जींद रोड पर जब उनकी कार बुटाना चौकी के समीप पहुंची, तभी सामने से आई एक टाटा नेक्सन कार ने सामने से टक्कर मार दी। इस हादसे में प्रवीण गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गोहाना के नागरिक अस्पताल में लाया गया। वहां से उसे खानपुर कलां गांव में स्थित बी. पी. एस. राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में रेफर कर दिया गया। वहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने प्रवीण को मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पत्नी ने पुलिस को हादसे को अंजाम देने वाली टाटा नेक्सन का नंबर बताया। उसके आधार पर अज्ञात चालक पर केस दर्ज कर लिया गया।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button