बीजेपी के सोनीपत जिला अध्यक्ष का दावा : सब 10 सीटों पर फिर खिलेंगे कमल
गोहाना :-9 फरवरी : भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। अपने मजबूत संगठन के बलबूते भाजपा 2019 को दोहराएगी तथा एक बोर फिर से हरियाणा की सब 10 सीटों पर कमल खिलाएगी।
शुक्रवार को यह दावा सोनीपत भाजपा के जिला अध्यक्ष जसबीर दोदवा ने किया। वह गांव चलो अभियान के तहत गोहाना पहुंचे तथा दीवार लेखन के लोकसभा संयोजक सुधीर मलिक के साथ दीवार लेखन भी किया। उन्होंने कहा कि केंद्र का शासन हो या प्रदेश की सत्ता, पी.एम. नरेंद्र मोदी और सी. एम. मनोहर लाल खट्टर निश्चित रूप से जीत की हैट्रिक लगाएंगे। उन्होंने कहा कि यह पहला शासन है जिससे मतदाता दिल से और पूरी तरह से खुश हैं।
जसबीर दोदवा के अनुसार गांव चलो अभियान को सफल बनाने के लिए प्रत्येक बूथ पर एक संयोजक और एक प्रवासी कार्यकर्ता की ड्यूटी लगाई गई है। इस अवसर पर परमवीर सैनी, अशोक करैवड़ी, सतपाल लठवाल, इंद्रजीत पांचाल आदि भी मौजूद रहे।
बाद में सोनीपत भाजपा के जिला अध्यक्ष जसबीर दोदवा गोहाना भाजपा मंडल के कार्यक्रम में बूथ नंबर 56 पर पहुंचे अध्यक्षता मंडल के अध्यक्ष सुमित कक्कड़ ने की। संयोजन शक्ति केंद्र प्रमुख जगवीर जैन ने किया। मौके पर जनता में पत्रक और नए साल के कैलेंडर वितरित किए गए।


