Breaking NewsEducationGohanaSocial
गोहाना के बड़ौता गांव स्थित गवर्नमेंट कॉलेज में सड़क सुरक्षा के प्रभारी डॉ. विनोद कुमार ने कहा-अपनी और दूसरों की सुरक्षा ध्यान में रख करें ड्राइविंग : डॉ. विनोद
गोहाना :-8 फरवरी आप वाहन दोपहिया ड्राइव करें या अन्य बड़ा वाहन, अपनी के साथ दूसरों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें। गुरुवार को यह आह्वान बड़ौता गांव के गवर्नमेंट कॉलेज में सड़क सुरक्षा के प्रभारी डॉ. विनोद कुमार ने किया।
डॉ. विनोद कुमार सरकारी कॉलेज में सड़क सुरक्षा सप्ताह में सड़क सुरक्षा पर व्याख्यान दे रहे थे। उन्होंने विद्यार्थियों को शपथ दिलवाई कि वे यातायात के नियमों का पूर्ण पालन करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. सुदेश लाठर ने की। संयोजन असिस्टेंट प्रोफेसर बिजेंद्र कुमार ने किया तथा संचालन संतोष कुमार ने किया।
डॉ. विनोद कुमार ने कहा कि बचाव में ही बचाव है। उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहन हेलमेट और कार को सीट बेल्ट बांध कर ही चलाएं। उन्होंने आगाह किया कि नियमों की कोताही हादसों को न्योता देती है।



