Breaking NewsEducationGohanaSocial

बी. पी. एस. महिला विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग की एक छात्रा ने स्टायफंड के साथ हासिल की इंटर्नशिप

गोहाना :-8 फरवरी : बी. पी. एस. महिला विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग की एक छात्रा ने स्टायफंड के साथ इंटर्नशिप हासिल की है। वी. सी. प्रो. सुदेश ने चयनित छात्रा को बधाई दी।

शिक्षा विभाग की चेयरपर्सन डॉ. अनु बल्हारा ने बताया कि बी. एड. प्रथम वर्ष की छात्रा श्वेता ने बाल विद्या मंदिर, गोहाना में इंटर्नशिप प्राप्त की है। उन्होंने इसे वी.सी. प्रो. सुदेश के प्रेरणादायी मार्गदर्शन का परिणाम बताया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

डॉ. अनु के अनुसार विभाग के इंटर्नशिप कोऑर्डिनेटर डॉ.सुशील कुमार ने विभाग की छात्राओं का मार्गदर्शन करने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि यह सफलता विभाग द्वारा कायम शैक्षणिक उत्कृष्टता और व्यावसायिक विकास को दर्शाती है।

चयनित छात्रा को इंटर्नशिप अवधि के दौरान स्टायफंड के रूप में 5 हजार रुपये दिए जाएंगे। डीन, शिक्षा संकाय डॉ. सुमन दलाल, शिक्षा विभाग की चेयरपर्सन डॉ. अनु बलहारा ने छात्रा श्वेता तथा डॉ. सुशील कुमार व उनकी टीम को बधाई दी। इस अवसर पर उप निदेशक ( एच.आर.डी.सी.) डॉ. वरुणा, डॉ. सुमन श्योराण, इंटर्नशिप टीम के सदस्य डॉ. सरला रॉनी, डॉ. ज्योतिका, डॉ. सुमन रंगा, डॉ. गोल्डी गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button