कथूरा भाजपा मंडल के पालक प्रदीप सांगवान ने कहा-पात्रों को योजनाएं बताएं, लाभार्थियों को करें सूचीबद्ध
गोहाना :-7 फरवरी: कथूरा भाजपा मंडल के पालक प्रदीप सांगवान ने बुधवार को कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में सभी दस सीटों पर पुनः कमल खिलाने के लिए कार्यकर्ता हर घर में जाएं। कार्यकर्ता पात्र नागरिकों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दें तो लाभान्वित हो चुके लाभार्थियों को सूचीबद्ध भी करें।
प्रदीप सागवान कथूरा मंडल के भंडेरी गांव में चलो गांव अभियान के तहत हुई बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे। अध्यक्षता कथूरा भाजपा मंडल के अध्यक्ष जीतेंद्र शर्मा ने की। कथूरा भाजपा मंडल के पालक ने कहा कि संसदीय चुनाव में अब बहुत कम वक्त बचा है, पर काम बहुत ज्यादा है। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के पी. एम. बनें, कार्यकर्ताओं को जी-तोड़ मेहनत करनी होगी। उन्होंने कहा कि ऐसा एक भी घर बाकी नहीं बचना चाहिए जिसे कार्यकर्ता दस्तक न दें। उन्होंने कहा कि जनता को योजनाओं की जानकारी देना, उसे जागरूक करना बेहद जरूरी है।
इस अवसर पर सुधीर मलिक, राजेश काजल, जयदेव देशवाल प्रो. सोनिया मोर, प्रदीप मलिक, सत्यवान आर्य, अशोक रिंढाणा आदि भी मौजूद रहे।


