Breaking NewsGohanaPoliticsSocial

कंवर भावड़ जनता आवाज के गोहाना क्षेत्र के संयोजक नियुक्त

गोहाना :-7 फरवरी : युवा कांग्रेस के नेशनल को-ओर्डिनेटर कंवर भावड़ 57 संगठनों के संरक्षक संगठन जनता आवाज के गोहाना क्षेत्र के संयोजक नियुक्त किए गए हैं। जनता आवाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश दलाल ने बुधवार को कंवर भावड़ को नियुक्ति पत्र प्रदान किया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

कंवर भावड़ को कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में प्रभारी नियुक्त किया था। वह एन.एस.यू.आई. की दिल्ली इकाई के महासचिव रह चुके हैं। इस समय वह युवा कांग्रेस के शीर्ष पद नेशनल को-आर्डिनेटर पर आसीन हैं। कंवर का पैतृक गांव भावड़ गोहाना में है। वह वर्तमान में शहर में शिव नगर में रह रहे हैं। उनकी दादी कमला भावड़ हरियाणा महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। वह सोनीपत जिला परिषद की पूर्व चेयरपर्सन हैं।

कंवर भावड़ को जनता आवाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश दलाल उनकी नियुक्ति का पत्र प्रदान करने के लिए बुधवार को उनके निवास पर पहुंचे। कंवर भावड़ को जनता आवाज का गोहाना क्षेत्र का संयोजक बनाया गया है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button