गोहाना के आजाद हिन्द देशभक्त मोर्चे ने संविधान निर्माता की पत्नी की 126वीं जयंती पर किया नमन
गोहाना :-7 फरवरी : बुधवार को संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. बी. आर. अंबेडकर की पत्नी रमाबाई अंबेडकर की 126वीं जयंती पर उनको नमन किया गया। हरियाणा अंबेडकर संघर्ष समिति के तत्वावधान में श्रद्धांजलि का कार्यक्रम अंबेडकर चौक में हुआ।
मुख्य वक्ता आजाद हिंद देशभक्त मोर्चे के मुख्य संरक्षक आजाद सिंह दांगी थे। अध्यक्षता मेजबान समिति के प्रदेश महासचिव रोहतास अहलावत ने की। दांगी ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर उस समय केवल 15 साल के थे जब उनकी शादी 9 साल की रमा बाई से हुई थी। संविधान निर्माता ने 1940 में प्रकाशित पुस्तक में लिखा कि एक मामूली भीम को डॉ. अंबेडकर बनाने का श्रेय रमा बाई को. जाता है।
कार्यक्रम का मार्गदर्शन मोर्चे के निदेशक डॉ. सुरेश सेतिया ने किया। इस अवसर पर राम कुमार माहरा, डॉ. सुभाष सेन, राजपाल कश्यप, सतबीर पौडिया, अनिल वाल्मीकि, मुखत्यार सिंह दांगी, श्रीभगवान कल्सन, प्रवीण सरोहा, राम निवास पांचाल, पूर्ण रोहिल्ला, खेमचंद प्रजापति, राजबाला, बबीता आदि भी उपस्थित रहे।


