भारतीय जनता पार्टी के गोहाना मंडल के 77 बूथों के संयोजक और प्रवासी नियुक्त
गोहाना :-7 फरवरी: चलो गांव अभियान के लिए बुधवार को गोहाना मंडल में स्थित सभी 77 बूथों के लिए संयोजक और प्रवासी नियुक्त कर दिए गए। नवनियुक्त संयोजकों और प्रवासियों की अभियान के लिए ड्यूटियाँ भी लगाई गई।
चलो गांव अभियान भाजपा का ग्रामीण अंचल में पैठ मजबूत करने के लिए नूतन अभियान है। इस के लिए बुधवार को शहर में गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज के मोड़ पर स्थित भाजपा कार्यालय में गोहाना मंडल की बैठक की गई। अध्यक्षता मंडल के अध्यक्ष सुमित कक्कड़ ने की तथा संयोजन युवा अध्यक्ष भूपेंद्र मुदगिल ने किया।
बैठक का मार्गदर्शन करने के लिए चलो गांव अभियान के जिला संयोजक रणधीर लठवाल और मंडल प्रभारी वीरेंद्र आर्य पहुंचे। बैठक में गोहाना मंडल के सब 77 बूथों के लिए संयोजक और प्रवासी नियुक्त किए गए। इस अवसर पर परमवीर सैनी, अरुण बड़ौक, रमेश कश्यप, सुरेश जागलान, जयदेव देशवाल, जगवीर जैन, विजय निनानिया, सूरजमल छपरा, सुनील खां, शेर सिंह बेडवाल आदि दिग्गज नेता भी मौजूद रहे।


