Breaking NewsCrimeGohana

गोहाना के गौतम नगर में चोरों ने दिनदहाड़े घर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को दिया अंजाम

गोहाना :-6 फरवरी शहर के गौतम नगर में चोरों ने दिनदहाड़े घर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर से 76 हजार और आभूषण चोरी कर ले गए। घटना के समय व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ बाजार गया हुआ था। वापस आया तो सामान बिखरा मिला। इसको लेकर उसने शहर थाना में शिकायत दी, जिस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया ।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

मूलरूप से सहारनपुर जिले के रहने वाले सेठपाल ने पुलिस को बताया कि उसने शहर के गौतम नगर में रामधारी का मकान किराए पर ले रखा है। वह आहुलाना स्थित चौ. देवीलाल सहकारी शुगर मिल में नौकरी करता है। सोमवार को वह अपनी पत्नी के साथ दोपहर करीब एक बजे दिन घर पर ताला लगाकर बाजार में गया था। इसके बाद जब वह और उसकी पत्नी दोपहर बाद करीब पौने तीन बजे घर पर आया तो कमरे का ताला टूटा हुआ मिला।

उसने अंदर जाकर देखा तो कमरे का सामान बिखरा हुआ मिला और अलमारी का भी ताला टूटा हुआ था। उसने सामान की जांच की तो वहां से 76 हजार रुपए, एक जोड़ी कानों के बाले व एक जोड़ी पाजेब चोरी मिले। इसके बाद उसने पुलिस को अवगत कराया।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button